Dehli News: दिल्ली में दुबारा बाढ़ का खतरा, हथिनी कुंड बैराज में पानी छोड़े के कारण यमुना नदी

Dehli News: देश कि राजधानी दिल्ली में दुबारा बाढ़ का खतरा यमुना नदी का जलस्तर दुबारा से बढ़ सकता है वहीं कल से खतरे के निशान के ऊपर जाने की उम्मीद है। हथिनी कुंड बैराज में पानी छोड़े के कारण यमुना नदी दुबारा ऊफान पर आ सकती है।

बाढ़ का खतरा का खतरा दिल्ली में दुबारा

दिल्ली: देश कि राजधानी दिल्ली में दुबारा बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। 10 दिन के पश्चात यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर जा सकता है। दिल्ली में कई दिनों से बरसात न होने के बाद भी यमुना का वाटर लेवल बढ़ने के पीछे हथिनी कुंड बैराज का पानी है। वहां से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। बता दें कि शुक्रवार को यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर था जो शनिवार यानी आज डेंडर मार्क से नीचे आ गया था। लेकिन, हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के चलते यह खतरे के निशान को एक बार फिर पार कर सकती है।

कितना पानी छोड़ा जा रहा हथिनी कुंड से


मीडिया स्त्रोत के अनुसार, हथिनी कुंड बैराज से शनिवार सुबह 9 बजे 1 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया । ठीक एक घंटे बाद यानी 10 बजे 2 लाख क्यूसेक और 11 बजे 2 लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया । अगर इसी तरह पूरे दिन हथिनी कुंड से पानी छोड़ा जाता रहा तो यमुना का जलस्तर दुबारा से बढ़ सकता है। यह खतरे के निशान 205.33 मीटर को ऊपर हो जाएगा। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह 9 बजे जल का लेवल गिरकर 205.29 मीटर पर पहुंच गया जो शुक्रवार शाम 6 बजे 205.34 मीटर था।

पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में आने वाले अगले 3-4 दिन बरसात की चेतावनी है। इनके अलावा पंजाब ,हरियाणा व चंडीगढ़ में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी है। हिमाचल प्रदेश में येलो जारी किया गया है। वाटर लेवल बढ़ने से दिल्ली के बाढ़ प्रभावित निचले भागो में पुनर्वास प्रयासों में और बिलम हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में तेज से बहुत तेज बारिश की उम्मीद जताई है।

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!