किसानों को गेहूं की कीमत मिल रही 3900 रु प्रति क्विंटल, एमएसपी रेट से 30% अधिक मुनाफा 

देश के कई राज्यों में गेहूं समर्थन मूल्य यानी एमएसपी (Wheat Msp Price) पर खरीद का कार्य आरंभ हो चुका है। गेहूं की कीमतों में हल्की मंदा देखने को मिला है। बता दें कि देश के महाराष्ट्र राज्य में इसके ठीक उलट गेहूं की कीमतों में रिकॉर्ड देखने को मिला। 4 अप्रैल 2024 को महाराष्ट्र राज्य में गेहूं की कीमत कई मंडी में ₹2500 प्रति क्विंटल देखने को मिले। वहीं कुछ मंडी में 3900 प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गया है।

हमारे देश में कई राज्यों में गेहूं का उत्पादन किया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र राज्य में गेहूं का उत्पादन कुल उत्पादन में केवल 2% ही गेहूं पैदा होता है। ऐसे में यहां पर गेहूं की कीमतें तेज ही रहती है। लेकिन जैसे ही नए गेहूं का सीजन शुरू होता है तो गेहूं की कीमतों में गिरावट रहने की संभावनाएं होती है। वहीं इस बार ऐसा नहीं है और गेहूं की कीमतें ऊपर चल रही है।

देश के कई राज्यों में गेहूं की एमएसपी पर सरकारी खरीद हुआ शुरू हो चुका है। वही महाराष्ट्र राज्य में गेहूं के समर्थन मूल्य से लगभग 25 से 30% अधिक रेट मिल रहे हैं। 4 अप्रैल 2024 को मुंबई की वसई मंडी में गेहूं का न्यूनतम मूल्य 2860 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम मूल्य ₹3890 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिला और मंडी में कुल आवक 215 क्विंटल की हुई।

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है। Wheat MSP Price

वहीं सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 तय किया गया है। ऐसे में गेहूं की कीमत काफी ऊंची चल रही है। जानकारों की माने तो गेहूं के इस बार कम उत्पादन और खपत ज्यादा होने के चलते दूसरे राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र राज्य में गेहूं की कीमतें ऊपर चल रहा है।

किसानों का गेहूं की खेत में रुचि

Wheat MSP Price : महाराष्ट्र राज्य में किसानों के द्वारा प्याज की खेती काफी बड़ी मात्रा में की जाती है। लेकिन जैसे-जैसे किसान प्याज की खेती में मुनाफा नहीं कमा पा रहे। जिससे परेशान होकर अब बहुत से किसान गेहूं की खेती करने की बारे में रुख कर रहे हैं। ऐसे में गेहूं की कीमतों भी ठीक-ठाक मिलती है वहीं प्याज का दाम तय नहीं है कि प्याज किस रेट में बिकेगा इसलिए इस साल गेहूं का उत्पादन बढ़ाने की संभावना जताई गई है।

वहीं गेहूं के उत्पादन बढ़ाने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिल पाया है। बता दें कि महाराष्ट्र में सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक प्याज की खेती जरूर घटी गया है।

Read More 👉 प्रदेश में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हुई आरंभ, मंडी में अभी तक आवक नहीं

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!