ग्वार भाव में आया सुधार, ग्वार में क्या तेजी आएगी, जानें ग्वार तेजी मंदी अपडेट 

ग्वार भाव में हल्का सुधार देखने को मिला, ग्वार में क्या तेजी आएगी, जानें ग्वार तेजी मंदी अपडेट…

Gwar Ka Bhav: 22 अप्रैल को ग्वार गम मिलों की मांग निकलने के चलते तथा निचले स्तर पर बिकवाली घटने से गत सप्ताह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार का भाव में 50 रूपये प्रति क्विंटल बढ़कर 5500 से अधिकतम 5550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।

स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से हिसार मंडी में ग्वार के भाव 5100/5200 रूपये पर प्रति क्विंटल पर टिके रहे। सटोरिया बिकवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार मई डिलीवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। ग्वार की कीमत में भविष्य में गिरावट की उम्मीद कम है।

ग्वार का ताजा भाव देखें 24 अप्रैल का भाव (Gwar Ka Rate)

ग्वार मंडी का नाम ग्वार की कीमत
आदमपुर मंडी में ग्वार भाव  5300 रुपए
पीलीबंगा मंडी में ग्वार भाव 5331 रुपए
गोलूवाला मंडी ग्वार भाव 5091 रुपए
खाजूवाला मंडी ग्वार भाव 5360 से 5390 रुपए
नोहर अनाज मंडी में ग्वार भाव 5340 से 5370 रुपए
श्री विजयनगर मंडी में ग्वार भाव 5025 रुपए
बीकानेर मंडी में ग्वार भाव 5250 से 5411 रुपए
अनूपगढ़ मंडी ग्वार भाव 5186 रुपए
श्री गंगानगर मंडी में ग्वार भाव 4800 से 5222 रुपए

 

Also Read 👉सरसों एमएसपी पर खरीद शुरू, सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद है क्या?, जानें सरसों तेजी मंदी अपडेट

 

Not:- आज आप ने इस अपडेट में जाना ग्वार में क्या तेजी आएगी, व्यापार और किसान भाइयों आपको बताना चाहेंगे कि किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी इस समय कौन सा मौसम रहता है और उसकी मांग कितनी है उसे पर काफी हद तक निर्भर करता है ऐसे में व्यापार अपनी विवेक से सोच ही  करें।

 

 

 

 

1. ग्वार का वायदा बाजार क्या है?

ग्वार गम वायदा कारोबार मई 10985 रु 30 रु तेजी और ग्वार सीड 5507 रु 6 तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ।

 

2. ग्वार का प्राइस कितना है?

ग्वार का प्राइस इस समय मंडियों में 4800 रूपये प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल तक बोला जा रहा है।

3. भारत में ग्वार का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

भारत देश में सबसे अधिक ग्वार का उत्पादन राजस्थान प्रदेश में किया जाता है । इसके अलावा पंजाब हरियाणा गुजरात मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश में ग्वार की खेती होता है।

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!