किसानों के द्वारा इस आधुनिक दौर में खेती करने के लिए ट्रैक्टर के सबसे ज्यादा जरूरत और इसके लिए किसानों के द्वारा नया ट्रैक्टर लेने जाते हैं। तो उनके द्वारा ट्रैक्टर की कीमत के साथ-साथ कई जैसे देखना पड़ता है। जिसमें किसानों के द्वारा मुख्य रूप से ट्रैक्टर के मेंटेनेंस कितना होगा और इसमें कौन-कौन से सबसे जरूरी चीज जो किसान की ओर से देखा जाता है जिसमें ट्रैक्टर से मिलने वाली माइलेज का पता लगाया जाता है।
Best 5 tractor Mileage Details
क्योंकि ट्रैक्टर से मिलने वाली माइलेज अगर अधिक या काम होगा तो इसका सीधा असर खेती पर होने वाले लागत को कम या ज्यादा हो सकता है। ऐसे में हम आपको इस रिपोर्ट में कुछ ऐसे ट्रैक्टर के ऑप्शन के बारे में जानकारी देंगे जो की 40 एचपी की कैटेगरी में शामिल है और इनका माइलेज भी अच्छा रहता है।
महिंद्रा 275 DI टैक्टर
Mahindra 275 DI: महिंद्रा कंपनी के कई तरह के ट्रैक्टर भारतीय मार्केट में है लेकिन आज हम सबसे पहले 40 एचपी ट्रैक्टर में बात करने वाले हैं। महिंद्रा 275 डी आई के बारे में जो कि किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। क्योंकि महिंद्र 275 DI सबसे अधिक बिकने वाला ट्रैक्टर जिसमें अच्छी माइलेज के साथ-साथ ताकत भी अच्छा रहता है। इस ट्रैक्टर में रीसेल वैल्यू भी काफी अधिक है। इस ट्रैक्टर में कंपनी की ओर से 47 लीटर फ्यूल टैंक दियागया। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 2048 सीसी का इंजन जो की 39 एचपी के पावर के साथ आता है। महिंद्रा 275 डीआई (एक्स-शो रूम) की कीमत 5.25 रुपए से लेकर 5.45 लाख रुपए के बीच रहता है।
स्वराज 735 FE ट्रैक्टर
Swaraj 735 FE: किसानों के द्वारा स्वराज को भी महिंद्रा के जैसे ही काफी पसंद और भरोसमंद ट्रैक्टर माना जाता है। देश में ट्रैक्टर में स्वराज भी रीसेल वैल्यू अच्छी मानी जाती है। स्वराज ट्रैक्टर में सबसे अधिक बिकने वाला ट्रैक्टर स्वराज 735 एफ ई है। किसानों के बीच यह ट्रैक्टर भी अच्छे माइलेज के साथ खरीदा जा रहा है। स्वराज 735 FE (एक्स-शो रूम) कीमत 5.50 रुपए से लेकर 5.85 लाख रुपए के बीच रहता है। यह 40 एचपी की ताकत के साथ 2734 सीसी इंजन तीन सिलेंडर में दिया गया।
सोनालिका DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर
Sonalika DI 745 III Sikander: किसानों के द्वारा देश में सोनालिका ट्रैक्टर को भी शानदार माइलेज के साथ खरीदा जा रहा है। वही सोनालिका में भी सोनालिका सिकंदर सिरिंज ट्रैक्टर सबसे अधिक बिकता है। ऐसे में अगर आप सोनालिका ट्रैक्टर लेने के इच्छुक हैं तो आप सोनालिका डी आई 745 III सिकंदर को खरीद के बारे में सोच सकते हैं। इसकी (एक्स-शोरूम) कीमत की बात करें तो यह 6.35 लाख रुपए से लेकर 6.70 लाख रुपए के बीच रहता है। वहीं इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 50 एचपी का पवार जिसमें 3 सिलेंडर 3065 सीसी का इंजन दिया गया।
न्यू हॉलैंड 3230 ट्रैक्टर
New Holland 3230: मार्केट में न्यू हॉलैंड का ट्रैक्टर भी अच्छे प्राइस, बढ़िया माइलेज दमदार इंजन के साथ बिक्री होता है। ऐसे में आप भी कम डीजल में अधिक खेतों में कार्य करने के बारे में ट्रैक्टर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको न्यू हॉलैंड 3230 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड 32 (एक्स-शोरूम) की कीमत 5.85 लाख रुपए से लेकर 6.15 लाख रुपए तक होगी। वहीं इसमें एक 42 HP का इंजन दिया गया है।
जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर
John Deere 5050 D: बता दे की अमेरिकन कंपनी जॉन डियर के द्वारा अच्छे माइलेज के साथ ट्रैक्टर की लिस्ट में जॉन डियर 5050 डी भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। क्योंकि इसमें कंपनी के द्वारा बेहद ही एडवांस व आधुनिक फीचर का इस्तेमाल किया गया। क्योंकि यह ट्रैक्टर मजबूत होने के साथ-साथ अच्छी माइलेज देने वाला और इसमें कंपनी की ओर से 50 एचपी का इंजन दिया गया। जॉन डीयर 5050 D (एक्स-शोरूम) कीमत 6.90 लाख रुपए से 7.40 लाख रुपए तक रहती है। वही इसमें किसानों को 2 व्हील ड्राइव व 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें 👉 गिर-साहिवाल की तरह बढ़िया दूध देने वाली 2 नस्लें, कम लागत में मिलेगा अधिक मुनाफा
Note:- हमारे द्वारा ऊपर बताए गए ट्रैक्टर के बारे में जानकारी को मुख्य बिंदुओं के आधार पर बताया है और इन ट्रैक्टर में होने वाली कीमत आपकी एरिया के अनुसार कम या अधिक भी हो सकता है ऐसे में ट्रैक्टर खरीदने से पहले कंपनी के डीलर्स से संपर्क करें।