आज सोमवार यानी 14 अप्रैल 2025 को सप्ताह का पहला दिन है आज बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि आज हमारे देश में अंबेडकर जयंती मनाया जा रहा है। जिसके चलते आज करोड़ों बैंक ग्राहकों के मन के बड़ा सवाल है कि आखिर बैंक बंद रहने वाला है या फिर खुले रहेंगे। आज सरकारी और निजी बैंक में आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार 14 अप्रैल 2025 को बंद रहने वाला है।
Bank Holiday 2025 List
आज देश भर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की अंबेडकर जयंती के अवसर पर मनाया जा रहा है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में, 1 महान समाज सुधारक व दलितों के अधिकारों को आवाज उठाने वाले बड़े नेता थे। जिसकी वजह से आज दिन भर में देश में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। बता दें कि आज का दिन शिक्षा, सामाजिक समानता व न्याय के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने का 1 अहम मौका होता है।
वही इसके साथ ही आज देश के कई राज्यों में 14 अप्रैल को अन्य पर्व मनाए जाते हैं। जिसमें बिहू, विशु व तमिल न्यू ईयर शामिल हैं। मनाए जाने वाले इस त्योहारों की वजह से कुछ राज्य में बैंक बंद रहेगा।
देश के केरल राज्य में आज विशु मुख्य रूप मनाया जाता है। इस अवसर को नई फसल के आने व समृद्धि के शुरुआत को भी दर्शाता है। लोगों के द्वारा आज का दिन विशेष रूप से पूजा किया जाता है।
असम के रहने वाले लोगों में आज बिहू का पर्व जिसको संगीत, नृत्य व पारंपरिक व्यंजनों के साथ धूमधाम से मनाया जाता है।
वहीं इसके अलावा आज तमिलनाडु राज्य में तमिल न्यू ईयर जिसको पुथंडु भी कहा जाता है। और यहां पर नए साल के तौर पर मनाया जाता है और। जिसमें लोगों के द्वारा अपना घर को सजाना, नए कपड़े पहनने व अच्छे भविष्य को लेकर कामना किया जाता है। भारत देश में मनाया जाने वाले इस त्योहारों के चलते सांस्कृतिक विविधता व एकता का खूबसूरत संदेश भी मिलता है।
2025 के अप्रैल महीने कौन कौन से दिन बैंक बंद रहेगा?
1). सोमवार 14 अप्रैल 2025 के दिन देश में अंबेडकर जयंती मनाई जाने के साथ-साथ कुछ राज्यों में नए साल के रूप में विशु, तमिल न्यू ईयर और बिहू के वजह से दिल्ली, मध्य प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व मेघालय में बैंक बंद रहेगा।
2). मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को हिमाचल डे, बोहाग बिहू व बंगाली न्यू ईयर के चलते हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेगा।
3). शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे की वजह से असम, त्रिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में बैंक बंद रहेगा।
4). सोमवार 21 अप्रैल 2025 को गरिया पूजा, जो एक आदिवासी त्योहार जिसके चलते त्रिपुरा में बैंक बंद रहेगा।
5). मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम जयंती मनाया जाता है, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेगा।
6). बुधवार 30 अप्रैल 2025 को बसवा जयंती और अक्षय तृतीया की वजह से कर्नाटक में बैंक बंद रहने वाले हैं।
नोट :- आज देशभर में बैंक में छुट्टियों की घोषणा की गई है लेकिन फिर भी कोई भी बैंक ग्राहक अपना निजी कोई भी आवश्यक काम करने की आवश्यकता है तो अपने नजदीकी बैंक शाखा से एक बार संपर्क अवश्य करें। आपके क्षेत्र में बैंक बंद है या फिर नहीं।