Chana Teji Mandi Report : चना के भाव लिवाली बेहतर होने से आई तेजी, जानें आगे भाव में तेजी आएगी या फिर गिरावट

बुधवार को घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने और लिवाली बेहतर होने के कारण चने की कीमत में तेजी का रुख दिखाई दिया। दाल मिलर्स और स्टाकिस्टों के सक्रियता बढ़ने के चलते चना के भाव बढ़ती कीमत को सहारा मिला। दिल्ली में चना रेट में दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने के साथ 25 रु प्रति क्विंटल की तेजी के कारण राजस्थान लाइन चना रेट 5525 से 5550 रु और एमपी लाइन चना रेट 5425 से 5450 रु प्रति क्विंटल हो गया।

Chana Teji Mandi Report

वहीं इसके अलावा जबलपुर मंडी चना रेट 4800 से 5400 रुपए प्रति क्विंटल में 50 रुपए और कटनी मंडी में चना का रेट 5650 से 5725 रुपए प्रति क्विंटल में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई।

महाराष्ट्र राज्य की मंडियों में मांग मजबूत होने के चलते चना का रेट 50 से 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई और नागपुर मंडी में 5625 से 5650 रुपए प्रति क्विंटल, अकोला मंडी में 5600 से 5675 रुपए प्रति क्विंटल। इसी तरह राजस्थान प्रदेश में चना के भाव में 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई। जयपुर 5500, बारां मंडी 5050 से 5250 रुपए, जोधपुर मंडी में 4800 से 4850 और कोटा मंडी में चना के भाव 5000 से 5175 रुपए प्रति क्विंटल।

बता दें कि 18 मार्च 2025 को चना में निचले स्तर पर खरीदारी के चलते 1 बढ़िया सुधार देखने को मिला। ऐसे में चना की सरकारी खरीद बढ़ती है तो फिर बाजार में चना रेट में गिरावट का दौर रुकने के आसार है। चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपए वहीं चना मंडियों में कीमत 4800 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।

ऐसे में अगर मटर आयात 31 मई 2025 के पश्चात बढ़ा नहीं तो फिर चना के बाजार में मजबूजी मिल सकता है। क्योंकि चना बाजार मटर का असर देखने को मिलता है।

आगामी 14 अप्रैल के बाद से शादी का सीजन आरंभ होगा, जहां पर मांग जोर में तेजी आती है। अबकी बार काबुली व सफेद चना के रकबे में बढ़ोतरी हुआ है।

चना के भाव में गिरावट की वजह

बता दें कि अबकी बार देशी चना की आवक में मंडियों में बढ़ने, चना फसल का उतरा अच्छा होने और अच्छी आवक अभी राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश राज्य में है। वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र राज्य में आवक कुछ कम हुई है। चना की आवक का अवधि तकरीबन सभी राज्यों में आरंभ हो गया है।

मंडियों में कीमत समर्थन मूल्य से कम हो गई है। किसान हर कीमत बेचू बना है। वहीं मार्च क्लोज़िंग व मांग का कम होना बाजरा को थोड़ा कम हो सकता है। वहीं बड़ी गिरावट देखने के आसार नहीं लग रहे। मौजूदा समय 10 से 15 दिन में बाजार 2 सौ से 3 सौ की रेंज में रहना चाहिए। व्यापार अपने विवेक से सोच समझ कर करें।

 

 

Conclusion:- आज आपने Star Mandi पर जाना Chana Teji Mandi Report : चना के भाव लिवाली बेहतर होने से आई तेजी, जानें आगे भाव में तेजी आएगी या फिर गिरावट। कोई भी किसान या फिर व्यापारी भाई व्यापार करने से पहले बाजार में फसल खरीद या फिर बेचना अपने विवेक से निर्णय लें। किसी भी फसल में तेजी या फिर मंदी आने वाले समय के डिमांड, मौसम और सरकार के कोई भी निर्णय पर निर्भर करता है। ऐसे में व्यापार में कोई भी हानि होने हम जिम्मेदार नहीं होंगे। व्यापार अपने खुद के विवेक से निर्णय लें।

 

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!