Delhi New CM Announcement 2025: आज 19 फरवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली में नया मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषणा किया जा चुका है। देश की हर व्यक्ति के द्वारा यह बेसब्री से इंतजार कि आखिर राजधानी दिल्ली में अगला सीएम कौन होगा जिसका इंतजार अब समाप्त हो चुका है। बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शाम को की गई विधायक दल की बैठक के दौरान दिल्ली में अगला नया मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा किया गया है।
Delhi New CM Rekha Gupta
यानी अब दिल्ली वासियों को एक बार फिर महिला मुख्यमंत्री के तौर पर नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। बता दे कि अबकी बार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में महिला का चुनाव करने पर महिला कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी देखी जा रही है।
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के रूप में ऐलान होने के बाद अब कल यानी 20 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण का समय और किया जाएगा। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी ने काफी लंबे समय के बाद सत्र विधानसभा चुनाव की सीटों में से 48 सीट जीतकर शानदार बंपर जीत हासिल किया और अब आम आदमी पार्टी 10 साल सत्ता के बाद विदाई हो चुका है।
बता दे की रेस की राजधानी दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण कल गुरुवार के दिन रामलीला मैदान में दोपहर के 12:00 बजे आयोजन होगा और इस में नए सीएम के रूप में रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण लेने वाले हैं जिनकी तैयारी पहले ही आरंभ हो चुका है।
कौन है रेखा गुप्ता
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता का नाम का ऐलान करने के बाद अब लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर रेखा गुप्ता कौन है और इनका राजनीतिक सफर अभी तक कैसा रहा है तो आपके लिए बता दें की रेखा गुप्ता हरियाणा प्रदेश के जींद के जुलाना में जन्म हुआ।
उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत की बात करें तभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से आरंभ हुआ। मौजूदा समय में वे दिल्ली की विधानसभा सीट शालीमार बाग से विधायक चुनकर आई हैं।
बता दे की रेखा गुप्ता छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी चुना गया। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा प्रदेश में हुआ लेकिन उनके पिता की नौकरी के चलते उनके परिवार दिल्ली में ही रहने लगा। देश की राजधानी दिल्ली में वैश्य समुदाय कीबोर्ड बैंक अधिक है और भारतीय जनता पार्टी का कोर वोट बैंक भी यही समुदाय माना जाता है।
भारतीय जनता पार्टी की कई राज्यों में देश में सरकार होने के बावजूद उनके द्वारा कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं घोषित किया गया था लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रेखा गुप्ता को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं को लेकर एक अच्छा संदेश देने का कार्य किया है।
बीजेपी ने किया आम आदमी पार्टी का विदाई
बता दे की भी दे देना हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी पार्टी की ओर से 70 में से 48 सीट जीतकर बंपर जीत हासिल किया। वहीं बीते 10 साल से भी अधिक समय तक आम आदमी पार्टी के द्वारा सरकार चलाया गया और इस बार आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीट पर ही सीमित कर दिया। वहीं इसके अलावा आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपना चुनाव हार चुके हैं वहीं आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपना विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।
बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से महिला मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के द्वारा अपना चुनाव जीतने में जरूर कामयाब रही। लेकिन उनकी पार्टी की बुरी तरह से हार के बाद बीजेपी की 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में वापसी हुई है।