मध्य प्रदेश राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना में अभी तक टोटल 21 किस्त का पैसा जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही अब इस महीने में महिलाओं को 22वीं किस्त मिलने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
Ladli Bahana Yojana Installment 22 Vi Kist
बता दे की सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की महिलाओं को मिलने वाली लाडली बहना योजना का 22वां किस्त 10 मार्च को नहीं डाला जाएगा बल्कि 10 मार्च होने से पहले ही जारी किया जा सकता है। वहीं सरकार के द्वारा इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक रूप से बयान या अपडेट जारी नहीं किया गया।
मध्य प्रदेश की महिलाओं जो इस योजना में शामिल है उनके नाम तेजी के साथ कम होता हुआ देखा जा रहा है। वही योजना में नए आवेदन नहीं शामिल किए गए है। मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव होने से पहले शिवराज सिंह सरकार की ओर से लाडली बहन योजना को आरंभ किया गया जिसके बाद से विपक्ष लगातार योजना को लेकर सवाल उठाए जा रहा है
प्रदेश में विपक्ष के द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि लाड़ली बहना योजना में शामिल बहनों के नाम काटे गए हैं ऐसे में इस योजना में कौन-कौन सी महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा। योजना की लाभार्थी सूची कैसे चेक करें जिसके लिए जानते हैं इस रिपोर्ट में पूरी जानकारी के साथ
लाडली बहना योजना में कब तक मिलेगा 22 वीं किस्त का पैसा
Ladli Bahana Yojana Installment: बता दें कि प्रदेश सरकार के द्वारा आरंभ किया गया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को हर महीने की 10 दिनांक को किस्त जारी करने का समय तय किया गया है। जबकि योजना में कई बार सरकार के द्वारा ओर से इसके पूर्व जारी किया गया है। क्योंकि तय की गई दिनांक से पहले बड़े त्यौहार या फिर कोई विशेष पर्व के कारण किस्त को पहले जारी किया गया था।
बता दें कि प्रदेश की महिलाओं की अबकी बार मिलने वाली 22 वीं किस्त जारी होने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मार्च महीने में 8 मार्च को किस्त जारी किया जा सकता है
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का 22 वीं किस्त 10 फरवरी 2025 को देवास जिला से जारी किया गया था। जिसमें 1.27 करोड़ महिलाओं को तकरीबन 1553 करोड़ रुपए DBT के जरिए सीधा बैंक खाते में भेजा गया था।
वहीं अब खबर है कि योजना का किस्त राशि ट्रांसफर महिलाओं को 8 मार्च 2025 को या फिर होली त्योहार से पहले जारी किया जा सकता है।
योजना के आरंभ से 6 माह बाद आई गिरावट
बता दें कि साल 2023 जून के दौरान योजना में पहली किस्त को महिलाओं के खातों में डाला गया। जिसके चलते तकरीबन 17 हजार महिला एक महीने में वृद्धि हुआ। वहीं लाडली बहनों की संख्या सितंबर महीने के दौरान सबसे अधिक 1 करोड़ 30 लाख 78 हजार 314 हो गई।
वहीं वर्ष 2023 सितंबर से 2025 फरवरी 2025 तक हितग्राहियों की संख्या के आंकड़े को देखा जाए तो यह 3 लाख 56 हजार के करीब महिला योजना में कम हुआ है।
22 वीं किस्त लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
1). सर्व प्रथम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ऑफिशल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ को ओपन करें।
2). जिसके बाद मुख्य पेज पर अंतिम सूची का विकल्प दिया गया वहां पर क्लिक करें।
3). जिसके बाद आपको सामने 1 नया पेज खुल जाएगा जिसमें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
4). जिसके पश्चात दिया गया कैप्चा को डालें व ओटीपी प्राप्त करने के विकल्प पर दबाएं
5). आपको अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP को डालने के बाद वेरिफाई करें।
6). अब को सर्च के बटन दिखाई देगा जिसको दबाए।
7). अब आपको अपने सामने लाड़ली बहना योजना का अंतिम सूची मिल जाएगी।
8). जिसमें आप अपने नाम का चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के जून में होंगे 2 वर्ष पूरे
एमपी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भोपाल के जंबूरी मैदान से 4 मार्च 2023 के दिन मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लॉन्च किया था। जिसमें शिवराज सिंह चौहान की ओर से खुद महिलाओं के फॉर्म को भरकर योजना को आरंभ किया गया।
इस योजना के शुरुआत में हर महीने महिलाओं को 1 हजार देने की शुरुआत हुई। जिसमें शिवराज के द्वारा महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया था। जिसके बाद प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में 10 जून 2023 को डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत बैंक खातों में बहनों को 1-1 हजार रुपए भेजा गया।
वही मिलने वाली राशि को अगस्त महीने में रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए की बढ़ोतरी के बाद योजना में 1250 रुपए प्रति महिला दी गई थी।