Ladli Behan Installment Released: प्रदेश की महिलाओं को मिली एक साथ कई सौगात, मुख्यमंत्री ने जारी किए 1552.73 करोड़ रुपए

आज मध्य प्रदेश की 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिली है। बता दें कि आज एमपी राज्य की लाडली बहना योजना में शामिल लाभार्थी महिलाएं जो कि 22 वीं किस्त का इंतजार करने के पश्चात आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव के द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में जारी किया गया है।

Ladli Behan Installment Released March 2025

राज्य की 1.27 करोड़ महिला जो कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल है उनके बैंक खातों में 1250 रुपए की राशि डाला गया है। ऐसे में बता दें कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को मार्च महीने की किस्त का पैसा सिंगल क्लिक के साथ तकरीबन 1552.73 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। वही इसके अलावा उज्ज्वला योजना में भी गैस कनेक्शनधारक 26 लाख महिलाओं को बैंक खातों में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से 55.95 करोड़ रुपए का राशि जारी किया गया है।

बता दें कि आज आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षा के साथ साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं की कमान महिला अधिकारियों के द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं व बच्चों की समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता और साहसिक कामों को करने में जो महिलाएं शामिल हैं उनको भी सम्मानित किया गया।

इस आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सांसद आलोक शर्मा, निर्मला भूरिया, विधायक भगवान दास सबनानी व विधायक रामेश्वर शर्मा भाग लिया।

मुख्यमंत्री के द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर क्या कहा

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा महिलाओं की नियुक्ति को लेकर प्रमाण पत्र सौंपा गया। वहीं सीहोर में पायलट प्रोजेक्ट को लेकर 200 से भी अधिक ई-साइकिल दिया गया। इसके अलावा लाडली बहना योजना में शामिल व उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी महिलाओं को पैसा ट्रांसफर किया गया।

उनके ओर से कहने के अनुसार प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए जो भी किया जा सकता है वह सरकार की ओर से किया जा रहा है। वहीं उनकी ओर से यह कहा गया है मुझे बताया गया है स्व-सहायता समूह के जरिए राज्य में लखपति दीदियां बनी है।

 

 

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!