Lado lakshmi Yojana 2025: जल्द मिलेगी 18 लाख से अधिक महिलाओं को खुशखबरी, खाते में आएंगे 2100 रुपए प्रति महीना राशि

लाखों महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है बता दें कि हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बन चुकी है और करीब 100 दिन का समय भी पूरा हो चुका है नायब सैनी सरकार की ओर से अपने चुनावी घोषणा पत्र में कई तरह के वादे किए गए जिसका धरातल पर उतारना अभी भी बाकी है और सरकार की ओर से तैयारी चल रही है।

Haryana Lado lakshmi Yojana 2025

जिसमें नायब सरकार की ओर से लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादे के अनुसार देने की तैयारी चल रही है। मिलने वाली राशि महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधा डाला जाएगा।

योजना में बैंक खातों का वेरीफिकेशन किया जाएगा

Lado lakshmi Yojana 2025 Haryana: बता दें कि लाडली लक्ष्मी योजना को लेकर नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग (क्रीड़) के अधिकारियों की ओर से प्रदेश के सभी 22 जिलों में संभावित संख्या 18.43 लाख महिला का चुनाव किया गया है। और इन सभी महिलाओं की बैंक खातों का वेरिफिकेशन परिवार पहचान पत्र के साथ होगा। जिसके लिए पात्र महिलाओं के बैंक खातों का सत्यापन ग्रामस्तर पर पंचायत लोकल ऑपरेटर (CPD) के द्वारा जल्द शुरू होगा।

हरियाणा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में सभी जिलों के क्रीड अधिकारियों की 30 जनवरी 2025 को लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बैठक किया गया। जिसमें प्रदेश के संभावित पात्र महिलाओं को पहचान करने के लिए इन सभी अधिकारियों को बैंक खातों और परिवार पहचान सत्यापन का निर्देश दिया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक लाभार्थी कहां है

हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से आरंभ होने वाली लाडो लक्ष्मी योजना में हर वर्ष जिन महिलाओं की 180000 से कम आमदनी है उनको शामिल किया जाएगा। और इस योजना के चलते सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है। योजना में मिलने वाली राशि महिलाओं के बैंक खातों में सरकार के द्वारा डीबीटी के तहत ट्रांसफर किया जाएगा।

इस योजना से जुड़ी संभावित लाभार्थियों को अपने गांव की पंचायत घर में योजना के तहत महिला के बैंक खातों से जुड़ी हुई जानकारी के साथ परिवार पहचान के साथ जुडा कर उसका केवाईसी करवाया जाएगा।

बता दें की योजना के तहत क्रीड ने हरियाणा प्रदेश के सभी हिस्सों में कुल 18,43,795 महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र जिसमें से प्रदेश के फरीदाबाद में सबसे अधिक 223697 है। वही चरखी दादरी में 28632 सबसे कम संख्या है।

 

इसे भी पढ़ें 👉 जल्द बनवाए क्रेडिट कार्ड, मिलेगा भैंस के लिए 60 और गाय के लिए 40 हजार का लोन

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!