LPG Gas Price 01 February: बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें दिल्ली से चेन्नई तक नई कीमत

आज देश के सभी नागरिकों को बजट पेश होने का इंतजार है वही 1 फरवरी 2025 के आज LPG Gas Cylinder में कीमत कम होने से राहत मिली है। बता दें कि बजट आने से पहले एलपीजी सिलेंडर के नाम में कटौती से सुबह-सुबह अच्छी खबर मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा 11:00 बजे लोकसभा में बजट पेश किया जाएगा। हालांकि गैस सिलेंडर की कीमतों में बिल्कुल हल्की राहत कह सकते हैं। जबकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर किताब बीते 1 अगस्त 2024 को बदलाव किया गया था उसके बाद स्थिर बने हुए।

Budget 2025 के दिन LPG Gas Price 01 February

देश में करोड़ों लोगों को बजट 2025 का आरंभ होने की कुछ घंटे पहले थोड़ी राहत। जिसमें लोगों को गैस सिलेंडर के दाम में थोड़ा राहत मिलेगा। इस वर्ष की शुरुआत 1 जनवरी 2025 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी देखने को मिला इन दो महीना के दौरान कुल कीमत में कटौती की बात करें तो 20 रुपए गैस सिलेंडर की कीमत कम हो गया है।

आज दिल्ली LPG Gas Cylinder Price: आज 1 फरवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (इंडियन ऑयल) के द्वारा जारी किए गए कीमत के अनुसार एलपीजी सिलेंडर 1797 है। जो कि बीते 1 जनवरी को 1804 रुपए यानी 7 रुपए कम हो गया है।

आज कोलकाता LPG Gas Cylinder Price: कोलकाता में नए lpg गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम यानी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 4 रुपए कम होकर 1907 रुपए हो गया है जो कि 1911 रुपए में मिल रहा था।

मुंबई आज LPG Gas Cylinder Price: मुंबई आज lpg गैस सिलेंडर 19 किलोग्राम यानी कमर्शियल सिलेंडर कीमत 1756 रुपए से सस्ता होकर 1749.50 रुपए हो गई है।

चेन्नई आज LPG Gas Cylinder Price: वहीं आज 1 फरवरी 2025 के दौरान चेन्नई में lpg गैस 19 किलो वाला का रेट 1959.50 रुपए में मिलेगा जो पहले आपको 1966 रुपए देना पड़ रहा था।

घरेलू LPG Gas Cylinder Price

बता दें कि देश में बजट 2025 के दिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई चेंजिंग नहीं हुआ है। जो की 1 अगस्त 2024 को दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर का रेट पर स्थिर है। दिल्ली में इसका कीमत 803 रुपए है। वहीं चेन्नई में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 818.50 रुपए, मुम्बई 802.50 रुपए, लखनऊ में 14 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर 840.50 रुपए है तो वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर कीमत 1918 रुपए है।

बीते बजट पर कीमत क्या रही

बजट 2024 कमर्शियल सिलेंडर कीमत: पिछले वर्ष बजट 2024 दिन के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1769.50 रुपए था। मुंबई में 19 केजी एलपीजी का कीमत 1723.50 रुपए, कोलकाता में 19 किलोग्राम एलजी का कीमत 187 रुपए और चेन्नई में यह कीमत 1937 रुपए था।

बजट 2023 कमर्शियल सिलेंडर कीमत : उससे पहले बजट 2023 में बेस वाले दिन एलपीजी सिलेंडर 19 किलोग्राम की बात करें तो दिल्ली में 1769 रुपए, चेन्नई में कीमत 1917 रुपए, मुंबई में कीमत 1721 रुपए और कोलकाता 1869 रुपए थी।

बजट 2022 कमर्शियल सिलेंडर कीमत : वर्ष 2022 बजट के दिन कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुआ और यह दिल्ली में 1 फरवरी 2022 को 1907 रुपए 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर कीमत थी। जो कि पहले 1998.50 रुपए थी। इसके अलावा कोलकाता में 19 KG का कीमत इसी दिन 1987 रुपए हुई जो कि पहले 2076 रुपए पर थी।

इसे भी पढ़ें 👉 1 फरवरी 2025 को बजट के अलावा 5 नियम में बदलाव, जानें आपके खर्च पर कितना होगा असर

इसे भी पढ़ें 👉 महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार देगी 5 लाख रुपए लोन, जल्द शुरू करें अपना बिजनेस

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!