रबी सीजन की फसल बुवाई करने के बाद पकने की कारोबार पर है। जिसमें हरियाणा प्रदेश में गेहूं, सरसों, चना, सूरजमुखी, मसूर आदि फसल बोई गई है। मंगलवार को हरियाणा प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी के द्वारा दलहन और तिलहन रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 फसल की खरीद को लेकर होने वाली तैयारी की समीक्षा किया गया।
MSP Crop Procurement 2025 अपडेट
मंडियों में अब जल्द ही सरसों व अन्य फसल कटाई के बाद से आने लगेगा। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में 28 मार्च से सरसों की खरीद, 20 मार्च से मसूर की खरीद, 1 अप्रैल से चना की खरीद, 15 मई से समर मूंग का खरीद व 1 जून से सूरजमुखी फसल का खरीद आरंभ हो जाएगा।
बता दे की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर जोशी के द्वारा प्रदेश में फसल खरीद की पर्याप्त अवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को खरीद के केंद्र चिन्हित करने के साथ-साथ भंडारण और बारदाने की भी सही व्यवस्था करने के साथ ही समय पर खरीद आरंभ हो इसका भी निर्देश दिया गया।
किसानों कितना मिलेगा फसल का MSP
भारत सरकार के द्वारा साल 2025/26 सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 5950 रुपए प्रति क्विंटल। वही चना का एमएसपी रेट 5650 रुपए, सूरजमुखी का एमएसपी रेट 7280, समर मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपए और मसूर की फसल का एमएसपी रेट 6700 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया।
बता दे की गई इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया के प्रदेश में साल 2024/25 के दौरान सरसों का खेती तकरीबन 21.08 लाख हैक्टेयर भूमि में किया गया था। इसके अलावा चना की खेती 0. 61 लाख एकड़, सूरजमुखी का खेती 0.63 लाख एकड़ वही मसूर का खेती 98 एकड़ भूमि में किया गया । इसके अलावा इस साल प्रति एकड़ 740 किलोग्राम के अनुसार सरसों फसल का 15.59 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने की संभावना।
वहीं इसी तरह अन्य फसल जैसे चना की फसल प्रति एकड़ 494 किलोग्राम के अनुसार 0.30 लाख मीट्रिक टन, सूरजमुखी का फसल 800 KG प्रति एकड़ के हिसाब से 0.50 लाख मीट्रिक टन पैदावार होने की उम्मीद है। वहीं मूंग का फसल 700 KG प्रति एकड़ के अनुसार 68 मीट्रिक टन और समर मूंग का फसल 480 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार इस साल 0.48 लाख मीट्रिक टन पैदावार होने की संभावना।
प्रदेश के आढ़तियों के लिए बड़ी खुशखबरी
हरियाणा प्रदेश आढ़तियों के लिए अपनी खुशखबरी है बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से आढ़तियों को को रबी खरीद सीजन 2024/25 के दौरान नमी के चलते टोल में हुई कमी का नुकसान हुआ जिसकी पोप के लिए उन्हें प्रतिपूर्ति राशि देने को मंजूरी दिया गया है। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने टोटल 3,09,95,541 रुपए की राशि वहन करने वाली है।
बता दे की हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी के द्वारा मंगलवार को अध्यक्षता में यह निर्णय किया गया जिसके चलते हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 77,22,010 रुपए, हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) द्वारा 1,71,16,926 रुपए और हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) द्वारा 61,56,605 रुपए वहन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें 👉 प्रदेश सरकार का किसान के लिए बड़ी सौगात, मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन, हर यूनिट पर 55 पैसे का भुगतान
इसे भी पढ़ें 👉 गिर-साहिवाल की तरह बढ़िया दूध देने वाली 2 नस्लें, कम लागत में मिलेगा अधिक मुनाफा