बीते सप्ताह आरंभ सोमवार को सुबह जयपुर सरसों की कीमत 6350/6375 रुपए प्रति क्विंटल। जो कि शनिवार शाम को जयपुर सरसों रेट 6100 रुपए प्रति क्विंटल। बीते सप्ताह सरसों के भाव में 175 रुपए की गिरावट आई।
Mustard Price Update
मार्च के शुरुआत में कुल 9 लाख टन सरसो स्टॉक उपलब्ध है। सरसों का 9 में से 7 लाख सरकार के हाथ में वही 1 -1 लाख टन किसान व स्टॉकिस्ट के हाथों में है। बीते वर्ष मार्च के शुरुआत में 13.5 लाख टन सरसों उपलब्ध था। अधिकतर पुराना स्टॉक सरकार के हाथ में है इसलिए मीलों को नई फसल की आवक पर निर्भर रहना होगा।
मार्च महीने सरसो के लिए कैसा रहता है?
आमतौर पर फरवरी महीने में स्टॉक की कमी से सरसो सरसो तेल में तेजी देखने को मिलती है। इस वर्ष भी यही हुआ और सरसो और सरसों तेल में फरवरी महीने में अच्छी तेजी दिखी। मार्च महीने में नया फसल की आवक बढने से सरसो की तेजी पर लगाम लगती है।
कहाँ और कब बॉटम बनने की संभावना है?
ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो सरसो का बॉटम अप्रैल – मई के बीच ही बनता है। लेकिन इसमें सरसो का उत्पादन और अन्य तेलों की तेजी-मंदी भी मैं फैक्टर होती है। सरसो का उत्पादन इस वर्ष घटने का अनुमान है। वहीं अन्य तेलों में आई तेजी अब रुकने की उम्मीद है। ऐेसे में अनुमान है की यहाँ से सरसो में एक बार फिर 200 से 300 रुपए की गिरावट आ सकती है।
देखा जाए तो जयपुर मंड़ी में सरसो के भाव का बॉटम हमने पहले भी 5800-6000 के बीच बनने की सम्भावना जताई थी। जनवरी के अंत में जयपुर सरसो ने 6000 के करीब सपोर्ट लिया और रिकवरी दिखाई इसलिए ये माना जा सकता है, की सरसो पहले ही बॉटम बना चुका है और अब आवक बढ़ने पर फिर एक बार उसी स्तर को आजमा सकता है।
कब करे सरसो स्टॉक / सरसो तेल?
सोमवार से मंडियां खुलने से सरसो की आवक बढेगी जिससे सरसो में दबाव दिखेगा। वहीं विदेशी बाजार और घरेलू बाजार में तेलों की चाल भी सुस्त दिख रही है। ऐसे में स्टॉकिस्ट मार्च अंत तक जो भी करेक्शन मिले उसमें स्टॉक लगाना शुरू कर सकते हैं।
सरसो तेल भी 1250 का बाटम बना चुका हैं और अब 1350 के ऊपर निकलने के बाद इन स्तरों पर टिकना मुश्किल। ऐसे में 1300 तक की करेक्शन मिलने पर फिर खरीदारी की शुरुआत कर सकते हैं। लम्बी अवधि में सरसों में निचले स्तरों से कम से कम 500-800 की तेजी आने का अनुमान। वहीं सरसो तेल में भी निचे से फिर 10-15 रुपये किलो की तेजी इस सीजन में एक बार फिर मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
Conclusion:- आज आपने जाना www.starmandi.com पर Mustard Price Update: मंडियों में नई सरसों की आवक में हुआ बढ़ोतरी, जानें क्या रहेगी आगे की चाल । व्यापार करने से अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि सरसों या फिर अन्य फसलों में तेजी या फिर गिरावट आने वाले दिनों में मांग, मौसम और सरकार के द्वारा किए गए निर्णय पर निर्भर करेगा। किसी भी तरह की व्यापार में कोई हानि के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।