Sarso MSP Kharid: किसानों के लिए बड़ी राहत, सरसों की खरीद लिमिट में किया बढ़ोतरी, जानें अब कितनी सरसों बेच सकते हैं किसान

देशभर में अलग-अलग राज्य सरकार की ओर से रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कार्य चल रहा है। जिसमें गेहूं, सरसों और अन्य फसल शामिल हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने अबकी बार सरसों का MSP रेट 5950 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया। वहीं इस सप्ताह सरसों की कीमत में सुधार देखने को मिल रहा है।

Sarso MSP Kharid को लेकर ताजा अपडेट

इस बीच किसानों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी मिल गई है। बता दें कि हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों के द्वारा मंडियों में हर दिन आई जाने वाली सरसों के लिमिट में वृद्धि किया गया है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

पहले मंडियों में एक दिन में एक किसान 25 क्विंटल ही सरसों का खरीद किया जा रहा था। जिसको अब बढ़ाकर 40 क्विंटल सरसों खरीद किया जाएगा। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है बता दें कि इसके संबंधित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से खरीद एजेंसियों को चिट्‌ठी जारी कर दिया है।

किसानों को मिलेगा कितना फायदा

बता दें कि प्रदेश में सरकार की तरफ से किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर क्षेत्रफल को दर्ज कराया जाता है। जिसके अनुसार हरियाणा प्रदेश में 17 लाख 52 हजार 580 एकड़ भूमि में सरसों का खेती किया जाता है।

हरियाणा राज्य में सरसों की खेती सबसे अधिक दक्षिणी हरियाणा में किया जाता है जिसमें शामिल जिले निम्नलिखित नीचे दिया गया है।
1). सिरसा
2). फतेहाबाद
3). हिसार
4). भिवानी
5). चरखी दादरी
6). झज्जर
7). महेंद्रगढ़
8). रेवाड़ी
9). गुरुग्राम
10). नूंह

सरकार की ओर से पहले एक किसान से हर दिन 25 क्विंटल सरसों का ही खरीद करने का लिमिट रखा गया था। ऐसे में अगर कोई किसान मंडी में 30 क्विंटल सरसों खरीद के लिए पहुंचता तो उसमें से 25 क्विंटल सरसों का ही खरीद किया जाता था और शेष पांच क्विंटल सरसों बेचने के लिए एक बार फिर से नंबर का प्रतीक्षा करना पड़ता था।

जिसमें किसानों को अपनी फसल को दुबारा से बिक्री करने में इंतजार के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ जाता था। जिसके चलते कई किसानों के द्वारा मजबूरी में आढ़ती को सस्ते में ही सरसों को बेचकर अपने घर जाते थे। जिससे उनका आर्थिक नुकसान भी होता है।

ऐसे में अब सरकार की ओर से नए आदेश जारी किए गए जिसमें एक किस को प्रतिदिन 40 क्विंटल सरसों खरीद का फैसला हुआ है। ऐसे स्थिति में अब अधिकतर किसानों को सरसों के लिए सरसों के बिक्री करना एक ही दिन में हो जाएगा।

बता दे की सरसों की फसल एक एकड़ में औसतन 8 से 10 का क्विंटल तक पैदा होता है ऐसे में अगर किसी किसान ने चार एकड़ में सरसों की फसल को लगाया है तो उनको 40 क्विंटल तक फसल का उत्पादन प्राप्त हो सकता है। जिससे किसानों को बिक्री के लिए मंडी में एक बार में ही अपनी सरसों बेच पाएंगे और उन्हें दोबारा से मंडी में नहीं जाना पड़ेगा।

हरियाणा प्रदेश में कृषि विभाग के मुताबिक आंकड़ों को देखा जाए तो हरियाणा प्रदेश की राजस्थान बॉर्डर कि नजदीक लगे हुए 10 जिलों में तकरीबन 5 लाख किसानों को इस फैसले का लाभ प्राप्त होगा।

 

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
error: Content is protected !!