इस हफ्ते के दौरान सरसों की कीमत में मिला जुला रुख दिखा गया। बता दें कि नई सरसों के आवक बढ़ने के साथ और पुराने माल की किल्लत के बीच कीमत सिमित दायरे में रहा।
जानिए Sarso Teji Mandi Report
सप्ताह की शुरुआत में जयपुर सरसों कंडीशन रेट 6000 से 6025 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं कल शनिवार शाम को जयपुर सरसों कंडीशन के भाव 6050 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बंद हुआ। यानी 25 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई।
वहीं शनिवार शाम को दिल्ली 42% कंडीशन सरसों के रेट 6000 रुपए प्रति क्विंटल और भरतपुर सरसों का भाव 5625 रुपए में 19 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा मुरैना 41% कंडीसन सरसों भाव 5800 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
इसके अलावा अगर सरसों सलोनी प्लांट भाव की बात करें तो शमसाबाद आगरा सलोनी प्लांट में 6475 रुपए, दिग्नेर आगरा 6475 रुपए, अलवर सलोनी 6550 रुपए, कोटा सलोनी 6425 रुपए, मुरैना सलोनी सरसों 6475 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। खल में मजबूती दिखी लेकिन तेल के भाव स्थिर नजर आए ।
सरसो खल रिपोर्ट
चीन दवारा कनाडा से केनोला आयत पर इयूटी बढ़ाने से मांग स्थानांतरित हो रही है। कनाडा से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए चीन भारत की और रुख कर रहा है। 2000 के करीब खल में अच्छा सपोर्ट जहाँ से खरीदारी की राय।
सरसो तेल रिपोर्ट
अन्य तेलों से कम अंतर के चलते सरसो तेल की आगे मांग मजबूत रहेगी। सोया तेल और पाम तेल की टाइट सप्लाई भी सरसों तेल के लिए अच्छी खबर है। लम्बी अवधि में निचले स्तरों से 10-15 रुपए प्रति किलो की तेजी की सम्भावना है। लम्बी अवधि में जयपुर कच्ची घानी 1250 का मजबूत सपोर्ट जहाँ से लम्बी अवधि की खरीदारी की राय है।
सरसो रिपोर्ट
इस साल सरसो का उत्पादन कमजोर रहने का अनुमान है। सरसों भाव एमएसपी से निचे होने की वजह से सरकारी खरीदारी भी अच्छी रहने की उम्मीद है। राजस्थान प्रदेश में 10 अप्रैल से एमएसपी पर खरीदारी होगी शुरू होगी। जिससे सरसो की गिरावट पर लगाम लगेगी।
पुराना स्टॉक अधिकतर सरकार के पास होने से मीलों को नई फसल पर निर्भर रहने पड़ेगा। सारे समीकरण को देखते हुए सरसो में यहाँ से अप्रैल 10 स्टॉक लगाने कीं राय।
जयपुर का सपोर्ट 6025 पर बना हुआ है और बॉट में रैंज 5850 से 6000 के बीच रह सकती है। 6000 के करीब रिस्क मात्र 150 रुपए का रह जाएगा। इसलिए 6000 रुपए के करीब खरीदारी की शुरुआत की राय। व्यापार अपने विवेक से सोच समझ कर करें।
नोट: आज आपने जाना www.starmandi.com पर Sarso Teji Mandi Report: सरसों के भाव में मिला जुला रुख, नई आवक बढ़ने और MSP खरीद से सरसों में आगे तेजी या गिरावट। किसी भी फसल में तेजी या गिरावट आने वाले समय की मांग, मौसम की स्थिति और सरकार के रुख पर निर्भर करती है। ऐसे में व्यापार अपने विवेक से निर्णय लेने के बाद करे। किसी भी तरह की हानि होने पर हम जिम्मेवार नहीं होंगे।