देश के अलग अलग हिस्सों में राज्य सरकार के द्वारा किसानों से गेहूं और अन्य रबी फसलों की खरीद की तैयारियों जोर से चल रही है। वहीं दूसरी तरफ किसानों के द्वारा अपनी फसल का पंजीकरण कराया जा रहा है।
इस दौरान अबकी बार कुछ राज्यों में गेहूं की खरीद पर बोनस राशि जारी किया जाएगा। वहीं अधिकतर राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी रेट पर खरीद किया जाएगा।
UP Wheat Procurement Update
उतर प्रदेश राज्य के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अबकी बार अधिक समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि सरकार ने 15 दिन पहले से ही गेहूं की खरीद आरंभ किया जाएगा।
इसको लेकर प्रदेश मंडल व जिलावार अधिकारियों को
इसके लिए मंडल और जिलावार अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया जिसमें खरीद केंद्र का लिस्ट जारी किया जा रहा है। इन केंद्रों पर किसान अपनी गेहूं की फसल को 150 रुपए अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेंच पाएंगे।
उत्तर प्रदेश में कब से आरंभ होगी गेहूं खरीद
यूपी राज्य में अब की बार 1 मार्च से गेहूं खरीद होने वाली है वही बीते वर्ष के दौरान गेहूं का खरीद यूपी में 15 मार्च से शुरू हुई थी। यानी अबकी बार सरकार ने किसानों को जल्द गेहूं खरीदने का फैसला किया जिसका सीधा लाभ किसानों को हो सकता है।
देश में किसानों के द्वारा अबकी बार गेहूं की बुवाई बंपर हुआ है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक इस साल तकरीबन 324.38 लाख हेक्टेयर भूमि गेहूं का खेती किया गया है। वही बीते साल में गेहूं की बुवाई 315.63 लाख हेक्टेयर इसी अवधि के दौरान हुई थी। यानी अबकी बार गेहूं की फसल किसानों ने तकरीबन 9 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
गेहूं MSP खरीद का लास्ट दिनांक
उत्तर प्रदेश राज्य में कृषि विभाग के मुताबिक गेहूं खरीद को लेकर मंडल व जिलों के अनुसार सरकारी खरीद अरी केंद्र बनाया गया और इस वर्ष सीजन के दौरान गेहूं खरीद तकरीबन 7000 खरीद केंद्र पर किया जाएगा जिस पर किसान अपनी फसल बेच पाएंगे।
वहीं गेहूं खरीद को लेकर अंतिम दिनों की बात करें तो यह 15 जून 2025 तक रहेगा और केंद्र सरकार ने गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी रेट बीते वर्ष 150 रुपए की बढ़ोतरी की है और अबकी बार गेहूं खरीद 2425 रुपए प्रति लीटर में होगा।
गेहूं की फसल खरीद केंद्र हुए तय
उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025/26 के दौरान आजमगढ़ मंडल में 165 केंद्र गेहूं खरीद के लिए बनाया गया था। बनाए गए केंद्र पर गेहूं खरीद का कार्य 1 मार्च 2025 से आरंभ होने वाला है। आजमगढ़ जिला में 70 मऊ 31 और बलिया 67 केंद्र बनाया जा रहा है।
रबी विपणन वर्ष 2025 से 26 के लिए जनपद कौशांबी गेहूं खरीद 1 मार्च 2025 से 21 क्रय केंद्र पर आरंभ होगा। वहीं जनपद मथुरा गेहूं खरीद 68 क्रय केंद्र बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गेहूं खरीद को लेकर खाद्य विभाग ने तैयारी आरंभ कर दिया गया और इसलिए 86 क्रय केंद्र बनाया गया।
गेहूं फसल बेचने से पहले रजिस्ट्रेशन कराने का तरीका
प्रदेश में गेहूं का सरकारी केंद्र पर किसानों को अपनी फसल MSP Price पर बेचने से पहले पंजीकरण व नवीनीकरण आरंभ हो चुका है।
गेहूं की बिक्री से पूर्व किसान अपनी नजदीकी जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे, या फिर मोबाइल एप्लीकेशन व क्रियाशील धान क्रय केंद्र प्रभारी के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in के माध्यम से किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण व नवीनीकरण करवाना चाहिए।
बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद का भुगतान पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड से लिंक व एनपीसीआई पोर्टल पर मैप्ड खाते में डाला जाएगा।
किसान आधार कार्ड का फोटो कॉपी, कंप्यूटर से सत्यापित खतौनी, पंजीकरण क्रय केंद्र पर जरूर लेकर जाना होगा।
इसे भी पढ़ें 👉 हिसार और सिरसा के बीच चलेगी नई रेल, मंजूरी के बाद लाखों लोगों खुशी के लहर, 30 साल पुरानी मांग पूरी
इसे भी पढ़ें 👉 अगर आपका भी फसल हुआ है खराब, तो आज ही है अंतिम दिनांक, जल्द करें मुआवजा के लिए आवेदन